Breaking News

Video – भेंट मुलाकात में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायगढ़ जिले में की ताबड़तोड घोषणाएं


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायगढ़ जिले के नवापारा के मुनिचुआं आश्रम में की पूजा-अर्चना

नवापारा के ग्रामीणों की आस्था और विश्वास का केंद्र है मुनिचुआं आश्रम

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज भेंट मुलाकात कार्यक्रम में रायगढ़ जिले के पुसौर ब्लॉक के ग्राम नवापारा पहुँचे । मुख्यमंत्री ने यहां पहुँचते ही लोगों की आस्था व विश्वास के केंद्र मुनीचुआँ आश्रम में पूजा अर्चना की । मान्यता है कि नवापारा में लगभग 100 साल पहले वृद्ध महिला ‘बूढ़ी माता’ हाथ में जलता हुआ कण्डा लेकर रोज सड़क किनारे स्थित एक गड्ढे के पास जाती थी।

मुख्यमंत्री को मृत्युंजय कुमार ने बताया कि हरियाली योजना का लाभ लेकर उसने 5 हजार सागौन के पेड़ लगाए हैं। 15 साल बाद करीब 4 करोड़ का फायदा होगा।

उन्होंने बताया कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना का 32 हजार 300 रूपये का लाभ मिला है।

इस पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने वृक्ष कटाई नियम में किए गए सरलीकरण का उल्लेख किया।

भरी गर्मी में जहाँ आसपास के कुओं और जलाशयों का पानी सूख जाता था, उस गड्ढे में वर्ष भर जल भरा रहता था। ‘बूढ़ी माता’ वहाँ कण्डे की आग से काली माँ की पूजा अर्चना करके ‘चेचक’ जैसे महामारी का इलाज उस गड्ढे के दिव्य जल से करती थी। उस गड्ढे का नाम ही कालांतर में ‘मुनीचुआँ पड़ा। बूढ़ीमाता लोगों को बताती थी कि ‘मुनीचुआँ में अनेक सिद्ध ऋषि मुनी अदृश्य रूप से निवास करते हैं।’

बूढ़ीमाता के अनुसार मुनीचुआं में निवासरत ऋषि-मुनी कभी-कभी प्रकट होकर अपने प्रताप से अनेक मिष्ठान्न, व्यंजन एवं गरमा गरम भोजन व्यवस्था करके लोगों को खिलाते थे, फिर अदृश्य हो जाते थे। यह कहानी आसपास के लोगों के मुँह से आज भी सुनी जा सकती है। मुनीचुआँ परिसर में धार्मिक आयोजनों का सिलसिला वर्ष भर चलता रहता है। मुनीचुआँ के प्रति लोगों की धार्मिक आस्था और विश्वास आज भी कायम है।

यहाँ पर स्थित ‘गरुड़ वृक्ष’ का महत्व है। ऐसी मान्यता है कि इस धार्मिक वृक्ष की सात बार परिक्रमा करके 7 पत्थर इस पर चढ़ाने से लोगों की मनौती पूरी होती है। गरुड़ वृक्ष के पास लगे हुए पत्थरों के ढेर लोगों की आस्था और विश्वास की कहानी बयान कर रहे हैं। कहा जाता है कि गरुड़ वृक्ष की छाल और पत्तों से कई असाध्य रोग ठीक हो जाते हैं।

नवापारा में उपस्वास्थ्य केंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में विकसित करने की घोषणा।

ग्राम कठानी में उप स्वास्थ्य केंद्र हेतु नवीन भवन निर्माण की घोषणा।

एकताल मार्ग से लहंगापाली तक सड़क निर्माण की घोषणा।

ग्राम पंचायत पुसौर के बोराडीपा में सर्व समाज हेतु सामुदायिक भवन का निर्माण की घोषणा।

ग्राम पंचायत मिडमिडा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हेतु नवीन भवन निर्माण की घोषणा।

ग्राम मल्दा में पहुँचविहीन ग्राम सोडकला तक सड़क निर्माण की घोषणा।

मुनिचुआं आश्रम परिसर में 10 लाख की लागत से बाउण्ड्री वाल निर्माण कराया जाएगा।

पुसौर के बड़ी हरदी में मिनी स्टेडियम की घोषणा।

महानदी के समीप सभी बाढ़ प्रभावित गांवों में बाढ़ राहत केंद्रों का निर्माण की घोषणा।

रेंगालपाली में शा उ मा विद्यालय भवन निर्माण की घोषणा।





Related Articles

Back to top button