पहली बार सलवार सूट में उर्फी जावेद आई नज़र

सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद को ग्लैमर का तड़का लगाते हुए तो आपन खूब देखा होगा. मगर क्या आपने उर्फी जावेद का सिंगिंग टैलेंट देखा है? नहीं ना. हमने भी ग्लैमर गर्ल का ये टैलेंट नहीं देखा था. शायद किसी को ये बात मालूम नहीं थी. अपने नए हुनर से वाकिफ कराते हुए उर्फी ने फैंस को गणेश चतुर्थी की बधाई दी है.
उर्फी सूट सलवार में दिखीं
उर्फी जावेद ने इंस्टा पर नई पोस्ट शेयर की है. इसमें उर्फी अतरंगी आउटफिट में नहीं बल्कि सलवार सूट और दुपट्टा ओढ़े नजर आ रही हैं. वीडियो देख फैंस को कई बार हैरानी हुई है. पहला तो उर्फी को एथनिक लुक में देख लोग सरप्राइज्ड हुए. दूसरा शॉक यूजर्स को तब लगा जब उन्होंने इंटरनेट सेंसेशन उर्फी को संस्कृत में गणेश भगवान का गाना गाते हुए सुना. इस सिंगिंग वीडियो को शेयर करते हुए उर्फी ने मस्त कैप्शन लिखा.
उर्फी जावेद ने गाया गणेश भजन
वे लिखती हैं- गणपति बप्पा मोरया. ये मेरा इंडियन आइडल का ऑडिशन नहीं है. किसी को भी जज बनना है तो वो कोर्ट जाए. मैं गाना नहीं गा सकती और ये बात मुझे पता है. वायरल वीडियो में उर्फी जावेद सिंगर शंकर महादेवन के पॉपुलर गणेश भजन श्री गणेशाय धीमही को गा रही हैं. रील वीडियो में शंकर महादेवन का गाना चल रहा है और पीछे से उर्फी जावेद की गाना गाते हुए आवाज आ रही है. वो गाने के हर सुर और अल्फाज को पकड़ने की पूरी कोशिश करती दिख रही हैं.
Ganpati Bappa Morya !!
Also this is not my audition for Indian idol , kiski bh…
Ganpati Bappa Morya !!
Also this is not my audition for Indian idol , kiski bhi judge banna hai wo court jaye !
I can’t sing and I know it .
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.






