झारखण्ड

प्रेम प्रस्ताव को नहीं स्वीकारा युवती ने तो शाहरुख ने लगा दी आग, बुरी तरह जलकर हो गई मौत


झारखंड के दुमका जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बता दें, दुमका में पेट्रोल से जलाई गई 16 वर्षीय छात्रा अंकिता शनिवार देर रात जिंदगी की अपनी लड़ाई हार गई। पिछले 4 दिनों से रिम्स में जिंदगी की जंग लड़ रही अंकिता ने आखिरी सांस ली है। आज उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

गौरतलब है कि दुमका में कथित तौर पर एक तरफा प्रेम के प्रस्ताव को ठुकराने के लिए एक लड़के द्वारा आग लगाने के बाद दम तोड़ देने वाली 12वीं कक्षा की युवती को आज अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट ले जाया गया। कड़ी सुरक्षा के बीच अंकिता के शव को घर से बाहर निकाला गया। उनका अंतिम संस्कार बेतिया घाट पर किया जाएगा। अंतिम यात्रा में दुमका से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए हैं।

अंकिता की मौत की खबर जैसे ही सामने आई, वैसे ही यहां तनाव पैदा हो गया और लोग भड़क गए। घटना के विरोध में जगह-जगह प्रदर्शन शुरू हो गया। वहीं, एहतियात के तौर पर शहर भर में पुलिस के इंतजाम किए गए हैं। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है, ताकि शहर में हालात न बिगड़ें, हालांकि पुलिस इस बारे में कुछ भी कहने से बच रही है।

ये है मामला:

बता दें कि, 23 अगस्त को एकतरफा प्यार में शाहरुख नाम के युवक ने खिड़की से पेट्रोल छिड़का और अंकिता के शरीर में आग लगा दी, जिससे वो करीब 95 फीसदी जल गई। इसके बाद अंकिता को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, शनिवार रात इलाज के दौरान अंकिता की मौत हो गई। अंकिता की मौत के बाद बजरंग दल, विहिप और बीजेपी के महिला मोर्चा ने दुमका को बंद कर दिया। वहीं, इस मामले को लेकर लोगों ने मांग कर रहें कि, आरोपियों पर मुकदमा चलाया जाए और उन्हें फांसी दी जाए।

मरने से पहले अंकिता ने जारी किया था बयान:

मरने से पहले अंकिता ने पुलिस को बताया कि, पिछले 10-15 दिन से वह मेरे आगे पीछे घूम रहा था। उसने धमकी भी दी थी कि, अगर मैं उसकी बात नहीं मानूंगी, तो वह मुझे और मेरे परिवार वालों को मार देगा। मुझे उसकी हरकतों का अंदेशा तो था, लेकिन यह नहीं समझ पाई कि, मेरे साथ ऐसा होगा।

आरोपी हो चुका है गिरफ्तार:

इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में पुलिस ने इस जघन्य हत्याकांड के मुख्य आरोपी शाहरुख हुसैन के साथ उसके सहयोगी छोटू को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी शाहरुख को 23 अगस्त को गिरफ्तार किया गया है।

Source by ANI_HindiNews

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



Related Articles

Back to top button