Breaking News
कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की हड़ताल आज हो सकती खत्म, मामले में आया बड़ा अपडेट

कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की हड़ताल आज खत्म हो सकती है। सूत्रों के हवाले से जो खबर निकल कर सामने आ रही है उसके मुताबिक फेडरेशन के पदाधिकारियों की कुछ देर में मुख्य सचिव अमिताभ जैन से मुलाकात होगी। इसके बाद हड़ताल वापसी का होना भी तय माना जा रहा है।
बता दें कि दोनों पक्षों की यह कोशिश है कि हड़ताल समाप्त हो जाए क्योंकि एक तरफ जहां छुट्टियों के दौर के बीच में सरकार को हड़ताल का कहीं कोई खास असर पड़ नहीं रहा है वही सरकार के विधायक भी चाहते है की हड़ताल का जल्द पटाक्षेप हो ऐसे में दोनों पक्षों के लिए हड़ताल को समाप्त करना सही महसूस हो रहा है। खबर है, सरकार HRA में फिलहाल वृद्धि करेगी। बाकी डीए का इजाफा करने का भरोसा दिया जाएगा।





