तीसरी मंजिल से गिर रहे बच्चे को फरिश्ते ने किया कैच, बच्चा सलामत सोशल मीडिया में हीरो
कुदरत का अजूबा कभी कभी किसी की इतनी मददगार साबित होता है कि इंसान घटना पर स्तब्ध के साथ अवाक रह जाता है। ऐसी ही एक घटना में तीसरी मंजिल से गिरने के बाद भी ढाई साल के बच्चे की जान बच गई।
जिहां हैरतअंगेज तरीके से बच्चे को नीचे खड़े लोगों ने जमीन पर गिरने से पहले ही कैच कर लिया और मासूम की जान बच गई। दमन में घटी इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

घटना पर इंटरनेट यूजर्स बच्चे को कैच करने वाले लोगों की जमकर तारीफ कर रहे हैं और उन्हें हीरो कह रहे हैं। पूरा वाकया खारी वाड़ क्षेत्र का है जहां इमारत की तीसरी मंजिल से जमाल नाम का यह बच्चा खेलते-खेलते गिर गया था। गिरने के बाद बच्चा दूसरी मंजिल की खिड़की से लटका रहा था।
इस दौरान नीचे खड़े स्थानीय लोगों ने उसे देख लिया और फौरन कई लोग उस बच्चे को लपकने के लिए उसके नीचे आ खड़े हुए। जैसे ही बच्चा दूसरी मंजिल से गिरा, उसे जमीन पर गिरने से पहले स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया।




