Breaking News

सीएम भूपेश के घर पत्नी बना रहीं ठेठरी खुरमी, छत्तीसगढ़िया तिहार तीजा पोला की प्रदेश में धूम


सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर अर्धांगिनी की प्रसंशा की है। उन्होंने कहा कि तीजा-पोला की तैयारी। श्रीमती जी ने ठेठरी, खुरमी और चूरमा जैसे पारंपरिक पकवान तैयार कर दिए हैं। शादी के बाद से ही मैंने उन्हें हर तीज त्योहार पर इतनी ही लगन से पकवान अपने हाथों से बनाते देखा है।

बता दें कि प्रदेश का लोकपर्व पोरा 28 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन शहर की गलियों और मोहल्लों में दौड़ लगाने के लिए नांदिया बइला तैयार हो गए हैं। बाजारों में बिक्री के लिए पहुंचे इन बैलों की कीमत 40 से 80 रुपए प्रति जोड़ी है। जांता-पोरा और मिट्टी के दूसरे खिलौने भी 120-160 रुपए तक उपलब्ध हैं।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में पोरा पर बैलों को सजाने और दौड़ कराने की परंपरा पुरानी है, लेकिन पिछले कुछ समय से इसका चलन कम हो गया है। इसे पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से ही श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव एवं विकास समिति ने 14 साल पहले रावणभाठा मैदान में बैल दौड़ की शुरुआत की थी।

उसी समय से पोरा पर आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में किसान यहां अपने बैलों के साथ जुटते हैं। जीतने वाले बैलों और उनके मालिकों को इनाम के तौर पर हजारों रुपए दिए जाते हैं। 2020 और 2021 में यह प्रतियोगिता कोरोना महामारी के चलते रद्द कर दी गई।

Source by Bhupesh Baghel

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



Related Articles

Back to top button