Breaking News

राजधानी रायपुर छावनी में तब्दील, चप्पे चप्पे पर पुलिस, भाजयुमो करने वाली है आंदोलन, पुलिस प्रशासन ने झोंकी पुरी ताकत, इन रास्तों में जाने से बचें


राजधानी मैं भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आज राजधानी में आंदोलन किया जा रहा है जिसके चलते रायपुर में सीएम हाउस के आसपास के इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है यहां बड़े-बड़े कंटेनर ओं और बैरिकेडिंग की गई है जिससे भाजयुमो कार्यकर्ताओं को रोका जा सके।

बता दें कि आजबेरोजगारी के मुद्दे पर भाजयुमो का हल्ला बोल आंदोलन किया जा रहा है भाजयुमो ने राजधानी में सीएम आवास का घेराव करने की रणनीति तैयार की है। इस आंदोलन में भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के नेतृत्व करेगें वहीं घेराव से पहले धरना स्थल पर भाजपा का आमसभा भी आयोजित किया गया है।

इस आमसभा में प्रदेश प्रभारी डी.पुरेंदेश्वरी, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल सहित तमाम वरिष्ठ नेता शामिल होगें। वहीं तेजस्वी सूर्या सुबह 9.20 बजे रायपुर पहुंचेंगे जहां एयरपोर्ट पर भाजयुमो कार्यकर्ता तेजस्वी का स्वागत करेंगे।

भाजयुमो कार्यकर्ताओं को रोकने राजधानी छावनी में तब्दील कर दी गई है। सीएम आवास के चारों तरफ पुख्ता घेराबंदी और बैरिगेट के साथ बड़े बड़े कंटेनर लगाकर किलेबंदी की गई है। इधर पुलिस प्रशासन ने भी अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। जानकारी अनुसार 40 से अधिक डीएसपी और एडिशनल एसपी की ड्यूटी लगाई गई है वहीं 70 से अधिक टीआई, 100 से अधिक सब इंस्पेक्टर, 2000 से अधिक पुलिस कर्मचारियों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही यातायात पुलिस ने शहर के कई मार्गों को प्रतिबंधित और डायवर्ट किया गया है।

वहीं युवा मोर्चा के इस आंदोलन के चलते कई स्कूल बंद रहेंगे, क्योंकि मार्गों के बंद रहने के चलते स्कूल तक न तो स्टाफ पहुँच सकेंगे, और न ही विद्यार्थी। अनेक स्कूल तो CM हॉउस के आसपास ही संचालित हैं। कुछ स्कूल तो ऐसे हैं जहां के प्राचार्यों ने जिला शिक्षा अधिकारी को परेशानी के चलते स्कूलों में अवकाश घोषित करने की मांग की है। इस सम्बन्ध में DEO अशोक नारायण बंजारा से जानकारी लेने के लिए उन्हें फोन लगाया मगर उनका फोन रिसीव नहीं हुआ।

बता दें कि इस प्रदर्शन में 30 से 40 हजार युवाओं के शामिल होने की संभावना है। कल सुबह नगर निगम के पास सब इक्कठे होंगे। उसके बाद महिला थाना। ओसीएम चौक होते हुए सीएम हाउस जाएंगे। इस पूरे रास्ते में रोकने के लिए मोतीबाग चौक, घड़ी चौक एसआरपी चौक, सीएम हाउस के आसपास के सभी गेट बंद रहेंगे, जिसके लिए बैरिकेट्ड लगाया गया है। ज्यादा से ज्यादा संख्या में पुलिस बल लगाया गया है, ताकि किसी प्रकार का लॉ एंड ऑर्डर ना बिगड़े।





Related Articles

Back to top button