Breaking News

नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, मायके वालों ने प्रताड़ना का लगाया आरोप |


पलारी तहसील अंतर्गत गिधपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम सहाड़ा की रहने वाली नवविवाहिता ने अपने घर के कमरे में छत पर लगे हूक में रस्सी डालकर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बीते शुक्रवार शाम 6.30 बजे की घटना है।

मृतिका का नाम संगीता साहू पति शिवा साहू उम्र 22 वर्ष ग्राम सहाड़ा थाना गिधपुरी की रहने वाली है। डेढ़ साल पहले ही महिला की शादी हुई थी फिलहाल थाना गिधपुरी पुलिस घटना की जांच में जुटी है। मायके वालों ने प्रताड़ना का आरोप लगाया है । आरोपों के आधार पर भी पुलिस पड़ताल कर रही है।

बता दे की ग्राम सहाड़ा की रहने वाली संगीता साहू की शादी डेढ़ वर्ष पहले फरवरी 2021 में शिवा साहू से हुई थी। शिवा घर में ही वेल्डिंग दुकान चलाता था।घर में सिर्फ पति पत्नी ही रहते थे। घटना के समय पति बाहर गया हुआ था। परिजनों को इसकी सूचना पड़ोसी ने दी ।

मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर मजिस्ट्रेट के समक्ष पंचनामा व पोस्टमार्टम करवाकर मृतिका का शव परिजनों को सौप दिया है। पुलिस घटना के कारणों की जांच में जुटी है।





Related Articles

Back to top button