Breaking News

मामूली बात को लेकर दो दोस्तों के बीच हुई कहासुनी, मारपीट में दोस्त की गई जान, आरोपी दोस्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार |


कुश अग्रवाल बलौदा बाजारमामला पलारी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुसमी का है जहां दो दोस्तों में मामूली कहासुनी से बात इतनी बढ़ गई कि पहले दोस्त ने दूसरे की इतनी पिटाई कर दी कि दोस्त जान से ही हाथ धो बैठा।घटना 2 महीने पुरानी दिनांक 20 .5. 2022 की है ।

थाना पलारी उप निरीक्षक उमेश कुमार वर्मा से मिली जानकारी अनुसार उक्त घटना वाले दिन गांव का ही युवक रंजीत सिंह जोशी एवं अनिल भारती गुरु घासीदास चौक ग्राम कुसमी में एक साथ बैठे हुए थे कि तभी आरोपी अनिल सिंह भारती की मोटरसाइकिल के ऊपर रंजीत सिंह बैठा हुआ था।

उसके बैठने से मोटरसाइकिल गिर गई जिससे मोटर साइकिल का हैंडल एवं सामने का वाइजर टूट गया इस बात को लेकर अनिल भारती ने रंजीत सिंह की हाथ मुक्के एवं लोहे की चाबी रिंग से घातक मारपीट की जिससे मृतक के सिर पेट पीठ एवं चेहरे में गंभीर चोटें आई और वह बेहोश हो गया ।

जिसे दूसरे दिन युवक के पिता तरुण कुमार जोशी इलाज के लिए 108 वाहन से उप स्वास्थ्य केंद्र पलारी लेकर आए युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों द्वारा उसे बलोदा बाजार जिला अस्पताल रिफर किया गया। बलौदा बाजार में उचित इलाज ना हो पाने की वजह से युवक के परिजन उसे मेकाहारा जिला अस्पताल रायपुर लेकर गए।

वहां 3 दिन के बाद 23. 5 .2022 को युवक रंजीत सिंह की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। मृतक के पिता तरूण कुमार जोशी की रिपोर्ट पर एवम पीएम रिपोर्ट प्राप्त होने पर थाना पलारी में आरोपी युवक पर अपराध क्रमांक 248/22 का केश दर्ज कर धारा 302 जोड़ी गई, जिसके आधार पर आज दिनांक 4. 7. 2022 को आरोपी अनिल भारती पिता नाथूराम भारती उम्र 28 वर्ष को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे माननीय न्यायालय द्वारा जेल भेजा गया।





Related Articles

Back to top button