Breaking News

राज्य के स्कूली शिक्षको की कलम बंद हड़ताल के चलते रसोइयो के भरोसे स्कूल


कुश अग्रवाल बलौदा बाजार – पलारी कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन द्वारा किए जा रहे कलमबंद हड़ताल की वजह से स्कूलों में बच्चों की देख रेख करने वाला कोई नहीं कई जगह के स्कूली बच्चे स्कूल कैम्पस के बाहर घूमते मिले। जिसकी वजह से कभी उनके साथ कोई दुर्घटना या अनहोनी हो सकती है। कुछ दिन पहले ही स्कूलों में पढ़ाई ने जोर पकड़ा था। उसके बाद फिर से स्कूलों में तालाबंदी होते ही एक बार पढ़ाई फिर ठप हो गई है।

महंगाई भत्ता और सातवें वेतनमान के आधार पर गृहभाड़ा की गणना की मांग पर राज्य के 2 लाख शिक्षक सहित अन्य विभागों के लाखों अधिकारी कर्मचारी शामिल हुए है। सबसे ज्यादा बुरी स्थिति ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों की है,स्कूल में शिक्षक नहीं पहुंचने से पढ़ाई के साथ – साथ बच्चों को मध्यान्ह भोजन भी नहीं मिल पाएगा।

सरकारी स्कूलों में अभी पढ़ाई रफ़्तार ही पकड़ी थी कि राज्य के चार लाख से भी अधिक कर्मचारी हड़ताल पर जा रहे है। कोरोना काल के बाद स्कूलों में एक बार फिर अच्छी पढ़ाई होना शुरू हो गया था। लंबित महंगाई भत्ता के मुद्दे पर राज्य सरकार द्वारा कोई ध्यान नहीं देने के कारण मज़बूरी वश राज्य के कर्मचारी चरणबद्ध आंदोलन पर है।

आंदोलन के तीसरे चरण में 25 जुलाई से 29 जुलाई तक 5 दिवसीय आंदोलन किया जा रहा है। ज्ञात हो कि प्रदेश के कर्मचारी लम्बे समय से महंगाई भत्ता की मांग करते आ रहे है। केंद्र सरकार एवं अन्य राज्यों के कर्मचारियों के तुलना में छत्तीसगढ़ के कर्मचारी को काफी कम महंगाई भत्ता दिया जा रहा है।





Related Articles

Back to top button