गांव की गली बनी नहर, लोगों को रोज करना पड़ रहा है परेशानी का सामना, दबंग ने रोका पानी का रास्ता |

कुश अग्रवाल बलौदा बाजार – यह दृश्य किसी नाले का नहीं बल्कि एक गांव के गली का है, जहां बच्चे घुटने भर पानी में उछल कूद मचा रहे हैं तो वहीं महिलाएं अपने दिनचर्या घुटने भर पानी से आते जाते कर रही है। और यह मजबूरी पैदा की है गांव के ही एक दबंग ने।
जी हां बलौदा बाजार जिले के पलारी ब्लाक का ही ये गांव है सिंधोरा, इस ग्राम पंचायत में गांव के ही एक दबंग ने गली के मुहाने पर अपने घर के सामने मुरूम डालकर पानी की निकासी को रोक दिया है। जिसके कारण पूरे मोहल्ले में बारिश का पानी जाम हो गया है।
इससे छोटे बच्चों की डूबने का खतरा बना हुआ है तो वही आम जनजीवन अस्त व्यस्त है रोज की दिनचर्या के लिए गली में आने जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वही इन सबके बाद भी दबंग का खौफ इतना है कि गांव का कोई भी नागरिक उसे इस बात के लिए रोक नहीं रहा और ना ही इसकी शिकायत प्रशासन को ही कर रहा है। आज के जमाने में भी किसी दबंग का इतना खौफ गले नहीं उतरता एक और जहां ये परेशानी जानलेवा हो सकती है, वहीं आसपास के घरों में जलभराव और सीलन से कच्चे घरों की दीवारो का टूटना निश्चित है।ऐसे में कभी भी कोई बड़ी घटना घट सकती है।
इस मामले पर गांव के सरपंच सहित किसी भी नागरिक ने दबंग के खिलाफ कार्यवाही के लिए शासन प्रशासन या पुलिस में कोई सूचना नहीं दी। अब देखना होगा कि क्या उक्त दबंग द्वारा गांव के लोगों की जिंदगी के साथ इसी तरह से खिलवाड़ जारी रहेगा या फिर पुलिस प्रशासन इस पर कोई कारवाई करता है।





