Breaking News

मूसलाधार बारिश के आसार, जानें कैसा होगा मौसम का हाल |


छत्तीसगढ़ – प्रदेश के मध्य और दक्षिण हिस्सों में आज बारिश का दौर जारी रहेगा. 2 सिस्टम एक्टिव हैं, नॉर्थ ओड़िशा में कम दबाव का क्षेत्र और दूसरा मानसून द्रोणिका जो रायपुर के ऊपर से होकर गुजर रही हैं जिसके चलते रायपुर, दुर्ग संभाग में आज अच्छी बारिश होगी.

वहीं मध्य छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश के भी संकेत हैं. बाढ़ प्रभावित इलाके की बात करे तो बस्तर संभाग में अगले 24 घंटे में गरज चमक के साथ मूसलाधार बारिश के संकेत है.

वहीं सरगुजा संभाग में आने वाले समय मे अच्छी बारिश हो सकती हैं, फिलहाल यहां अभी सबसे कम बारिश दर्ज की गई हैं. मानसून अपने सामान्य स्थिति में है, पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश महासमुंद में 141 मिमी दर्ज हुई है और सबसे कम कोरिया और कोरबा में 0.5 मिली बारिश हुई हैं.





Related Articles

Back to top button