रायपुर – पूर्व आईएफएस ने महिला को बनाया बंधक, 10साल से लिव इन में रहते थे दोनो

रायपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां महिला ने एक पूर्व आईएफएस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पूर्व आईएफएस अधिकारी ने पहले एक महिला को दस साल तक लिव-इन में रखा और फिर शादी कर ली।
शादी के बाद महिला ने अपने छोटे भाई के साथ संबंध बनाने और बंधक बनाने का आरोप लगाया। अब महिला की शिकायत पर महिला डीएसपी के नेतृत्व में पहुंची पुलिस ने महिला को छुड़ाया। महिला की शिकायत पर पूर्व आईएफएस अनूप भल्ला के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है।
49 वर्षीय महिला ने रायपुर के माना थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया है कि मैं और आईएफएस अनूप भल्ला दस साल से लिव-इन रिलेशन में थे. इसके बाद हमने 4 जून 2021 को शादी कर ली। महिला ने बताया कि 65 वर्षीय भल्ला मुझे शादी के बाद से परेशान कर रहा है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक महिला ने भल्ला पर आरोप लगाया कि उसके छोटे भाई (महिला का छोटा भाई) के साथ उसके अवैध संबंध हैं। इसके साथ ही वह अपनी पत्नी और मां पर जादू टोना करने का भी आरोप लगाई है। अनूप भल्ला अपने ससुराल के हर सदस्य को फोन करके और मैसेज कर परेशान करता था।
महिला ने बताया कि उसके पति ने उसे बहाने से उसके मायके भोपाल भेज दिया। कहा कि उन्हें सोचने के लिए समय चाहिए। एक महीने बाद 6 जून 2022 जून को जब मैं वापस आई तो पूरे घर में ताला लगा हुआ था और मुझे अंदर नहीं जाने दिया गया। मैं पूरे दिन और पूरी रात बाहर रही।
जब मैंने अंदर जाने की कोशिश की, तो भगवती और बृजबाई के साथ मेरे पति ने मुझे बाहर निकालने की कोशिश की, मेरा गला पकड़ लिया और मुझे घसीटा लेकिन मैं फर्श पर लेट गई और नहीं मिली बाहर। फिर मैं ऊपर अपने कमरे में चली गई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर अनूप भल्ला पर 498 और 342 का अपराध दर्ज किया गया है.





