झारखण्ड

Breaking – अंडरपास निर्माण स्थल पर हुए भूस्खलन में चार लोगों की मौत


झारखंड के धनबाद जिले में भूस्खलन की वजह से मंगलवार रात चार लोगों की मौत हो गई। धनबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने यह जानकारी दी है। एसएसपी धनबाद ने बताया कि “धनबाद में प्रधानखंता रेलवे स्टेशन के पास एक अंडरपास निर्माण स्थल पर हुए भूस्खलन में चार लोगों की मौत हो गई।

नबलियापुर क्षेत्र के प्रधानखंता रेलवे स्टेशन के पश्चिम केविन सिंदरी रेलवे लाइन के पास रेल अंडरपास कार्य के दौरान रात लगभग आठ बजे मिट्टी का मलबा ऊपर से गिरने से चार मजदूर दब गए। घटना के बाद मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। मजदूर चिल्लाते हुए इधर-उधर भागने लगे। रात देर रात तक मलबे में दबे मजदूरों के शवों को नहीं निकाला जा सका।

मिट्टी में दबने वाले मजदूरों की पहचान 45 वर्षीय निरंजन महतो, 40 वर्षीय पप्पू कुमार महतो, 30 वर्षीय विक्रम कुमार महतो और 25 वर्षीय सौरभ कुमार धीवर के रूप में हुई है। कार्य के दौरान रेलवे का कोई अधिकारी मौके पर नहीं था। बलियापुर थाना को सूचना दिए जाने के बाद भी 10 बजे तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इससे लोगों में काफी आक्रोश है।

घटना के बाद काम करा रहे ठेकेदार के कर्मचारी मौके से भाग गए। बताया जा रहा है कि रेलवे अंडरपास का काम यहां कई दिनों से ठेकेदार की ओर से कराया जा रहा था। मंगलवार की रात भी कई मजदूर कार्य कर रहे थे। इसी दौरान ऊपर से मिट्टी का काफी मलबा नीचे गिरा और काम कर रहे चार मजदूर दब गए। कुछ लोगों का कहना है कि मिट्टी के मलबे में और मजदूर दबे हैं। इन्हें निकालने के लिए देर रात तक संबंधित अधिकारी या कर्मी नहीं पहुंचे।

Source by ANI_HindiNews

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



Related Articles

Back to top button