Cgnews- न्यायलयीन ऩोटिस नहीं लेने कारण भू -माफिया गिरफ्तार |

मुन्ना पांडेय लखनपुर– थाना क्षेत्र के ग्राम जूनाडीह में निवासरत जाने माने भू -माफिया रामप्रताप साहू पिता रामचरण साहू उम्र 45 साल को न्यायलयीन आदेश के अवहेलना करने के दोषी पाये जाने पर पुलिस ने धारा 502 294 323 के तहत गिरफ्तार कर 14 जून को जेल भेज दिया है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि आरोपी द्वारा फर्जी तरीके से जमीनों की खरीद बिक्री करने का धंधा कई वर्षों से किया जाता रहा है।कम जमीन की रजिस्ट्री करा अधिक जमीन पर कब्जा किया जाना इसके पेशे में शामिल हैं यदि आरोपी रामप्रताप साहू तथा उसके पिता रामचरण साहू के कुल जमीनों की सुक्ष्म और निष्पक्ष जांच की जाये तो सभी जमीन फर्जी तरीके से खरीदे हुये पाये जायेंगे।
इतना ही नहीं आरोपी इतना बड़ा माफिया है कि खूद के बेचें जमीन पर अधिक पैसा पाने के लालच में तहसील न्यायालय से खरीदार के प्रति स्थगन आदेश लगा कर परेशान किया जाता है। कमजोर वर्ग के लोगों के जमीनों को सस्ते में खरीदना ऊंचे किमत में बेचना आरोपी के आदत में शुमार है। यह बात भी सामने आई है कि आरोपी द्वारा ग्राम जूनाडीह बंधा, अधला तथा दूसरे ग्रामों में फर्जी तरीके से जमीनों की खरीदारी की गई है। बताया यह भी जा रहा है कि दूसरों के पट्टे की जमीन पर फर्जी स्टे लगवा उन्हें परेशान करते रहता है।

इन्हीं शिकायतों को लेकर न्यायालय ने आरोपी राम प्रताप साहू को तलब करते हुए नोटिस जारी किया परन्तु हौसला बुलंद आरोपी ने अदालत की अवमानना करते हुए नोटिस लेने इंकार कर दिया । जिस पर पुलिस नेआरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने कार्यवाही किया है।





