Breaking News

वीडियो में देखें राहुल के सुरंग से निकले से लेकर बिलासपुर अपोलो हॉस्पिटल तक का सफर, गूंजा राहुल जिंदाबाद का नारा


राहुल के सुरंग से निकले से लेकर बिलासपुर अपोलो हॉस्पिटल तक का सफर, रात में लोगो ने हाईवे के किनारे खड़े होकर लगाया राहुल जिंदाबाद का नारा

104 घंटे के अथक प्रयास के बाद बोरवेल के गड्ढे में फंसे राहुल को बाहर निकाल लिया गया है। इस दुष्कर कार्य में जितनी मेहनत रेस्क्यू टीम ने की उतना ही साहस राहुल ने भी दिखाया है। 5 दिनों तक बोरवेल के गड्ढे में फसे रहना कोई आम बात नहीं है। संकट की घड़ी में बहादुर बच्चे की जिजीविषा काबिले तारीफ है।जितने धैर्य से बचाव दल ने काम किया,राहुल भी उतनी ही हिम्मत से बोरवेल के अंदर डटा रहा,जिससे रेस्कयू टीम को संबल मिला।

सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि बहादुर बच्चे की जिजीविषा काबिले तारीफ है।जितने धैर्य से बचाव दल ने काम किया,राहुल भी उतनी ही हिम्मत से बोरवेल के अंदर डटा रहा,जिससे हमारी पूरी टीम को संबल मिला।”उन्होंने राहुल के शीघ्र स्वस्थ होकर घर लौटने की कामना की है।





Related Articles

Back to top button