Breaking News

राहुल के रेस्क्यू को लेकर बड़ी खबर, कभी भी बोरवेल से बाहर आ सकता है, बिलासपुर तक बनाया जा रहा ग्रीन कॉरिडोर, अपोलो लाया जाएगा राहुल को


राहुल के रेस्क्यू को लेकर इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि राहुल को किसी भी वक्त बाहर निकाला जा सकता है. जिसके बाद सीएम भूपेश बघेल के निर्देश पर उसे अच्छे अस्पताल ले जाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया जा रहा है. रेस्कयू स्थल पर मेडिकल स्टाफ पूरी तैयारी के साथ अलर्ट मोड पर है। ऑक्सीजन, मास्क के साथ स्ट्रेचर की है व्यवस्था। एम्बुलेंस भी तैयार है।

ऑक्सीजन, मास्क के साथ स्ट्रेचर की है व्यवस्था कर ली गई है. एम्बुलेंस भी तैयार है. मेडिकल स्टाफ की कोशिश होगी कि जब राहुल को बाहर निकाला जाएगा तो स्वास्थ्य जांच करते हुए एम्बुलेंस में ही सारी चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए उसे अपोलो अस्पताल बिलासपुर तक सुरक्षित पहुंचाया जाए.





Related Articles

Back to top button