मनोरंजन

Devoleena Bhattacharjee की ‘साथिया 2’ में हो रही है वापसी, ‘गोपी बहू’ के 10 साल पूरा होने पर लिखा यह


गोपी बहू (Gopi Bahu) फेम देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) शो ‘साथ निभाना साथिया 2’ (Saath Nibhaana Saathiya 2) में वापसी करने के लिए पूरी तरह से रेडी हैं. टीवी ऐक्ट्रेस देवोलीना ने गोपी बहू के रूप में अपने 10 साल पूरे कर लिए हैं. इस मौके पर एक्ट्रेस ने बताया कि शो में दोबारा वापसी कर रही हैं.

उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें और वीडियो शेयर कर लंबा चौड़ा नोट लिखा. उन्होंने कहा – ‘गोपी के 10 साल पूरे हुए. यह कोई इत्तेफाक नहीं हो सकता. गोपी के तौर पर 06-06-2012 से मेरा सफर शुरू हुआ था और 06-06-2022 में फिर से बतौर गोपी वापसी करना मेरे लिए किसी दुआओं से कम नहीं है. ये फर्क नहीं पड़ता कि मैं क्या करती हूं लेकिन साथिया और गोपी हमेशा मेरे दिल के करीब रहेंगे.’

एक्ट्रेस ने आगे लिखा – ‘हालांकि मैं लंबे समय तक साथिया 2 का हिस्सा नहीं बन सकती. लेकिन इस किरदार को एक सेकेंड के लिए भी फिर से जीना मेरे लिए बहुत खुशी की बात है.’

देवोलीना ‘बिग बॉस 13’ में बतौर कंटेस्टेंट आई थीं लेकिन बैक में इशू होने की वजह से वह शो के बीच में ही चली गई थीं. इसके बाद वह इस रियलिटी शो के 15वें सीजन में बतौर चैलेंजर बनकर आई थीं और बाद में बेघर हो गई थीं.

10 Years As “Gopi”. It cant just be a coincidence. 06-06-2012 started my journey…

10 Years As “Gopi”. It cant just be a coincidence. 06-06-2012 started my journey as gopi & on 06-06-2022 coming back to you again as gopi is nothing but blessings for me. It is not easy for me to express the gratitude towards the character. No matter whatever i do but Sathiya & Gopi is & will be always close to my heart & soul.

Though i might not be a part of Sathiya 2 for a longer period. But reliving the character again even for a second is a great pleasure for me.

With this i would like to thank @msrashmi2002_ mam for showing the love towards me & Gopi. ❤️🤗 @pawankumarmarut Sir yeh naa hota agar 10 saal pehle aapne apni Gopi nahi chunte. 🤗🤗. Always grateful to @starplus ❤️.

Coming to your screen As Gopi Soon. Stay Tuned. ❤️🤗

And Thank you my Extended Family. Without you all it wouldn’t have been possible.

I LOVE YOU ALL. ❤️🤗🙏🏻

10 YEARS OF DEVOLEENA AS GOPI. HURRAY. 😃👸😍
.
.
#devoleena #gopi #sathiya #blessings #grateful #happyme #evileyeoff

Source

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.





Related Articles

Back to top button