धूमधाम से जन्मदिन मनाने वाले मीका सिंह इस बार नहीं मनाया जन्मदिन, जानें क्यूँ

हर साल धूमधाम से अपना जन्मदिन मनाने वाले मीका सिंह इस साल अपने जन्मदिन पर कोई भव्य आयोजन नहीं किया। दरअसल, हाल ही में एक्टर ने यह घोषणा की कि इस साल दिवंगत गायकों के सम्मान और शोक के रूप में किसी भी तरह का कोई समारोह नहीं होगा। इस सिलसिले में मीडिया से बात करते हुए मीका ने मूसेवाला की हत्या को समाज पर एक धब्बा और संगीत की दुनिया के साथ अन्याय बताया था।
सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की अजमेर स्थित दरगाह शरीफ में गायक मीका सिंह ने शुक्रवार को मखमली चादर अकीदत के फूल के साथ पेश कर अपने रियलिटी शो ‘स्वयंवर-मीका दी वोटी’ की कामयाबी के लिए दुआ मांगी। मीका सिंह ने जियारत के बाद मीडिया को बताया कि राजस्थान के जोधपुर शहर में बेहद खूबसूरत रिसार्ट में रियलिटी शो स्वयंवर-मीका दी वोटी की शूटिंग पर आए हुए हैं।
शुक्रवार को उनका जन्मदिन होने के कारण वे ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह जियारत के लिए पहुंचे। यहां उन्हें बहुत ही सुकून मिला है। उन्होंने कहा कि यहां उन्होंने स्टार भारत पर प्रसारित होने जा रहे रियलिटी शो ‘स्वयंवर-मीका दी वोटी’ की कामयाबी की दुआ मांगी है। उन्होंने बताया कि उन्हें ख्वाजा गरीब नवाज में पूरी आस्था है और वे जरूरी उनकी दुआ कुबूल फरमाएंगें। मीका ने बताया कि रियलिटी शो की पूरी शूटिंग जोधपुर में चल रही है।
Happy birthday to King Mika Singh! Mika Singh didn’t celebrate his birthday this year because of the demise of Legends KK and Sidhu Moosewala. Instead he went to the holy Ajmer Sharif Darga at 5:00 am in the morning guarded with heavy security because of the death threats he has been receiving after the death of Moosewala. Well happy birthday King Saab, may all your dreams and wishes come true.
#KingMikaSingh #MikaSingh #AjmerSharifDarga
@mikasingh
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.






