Breaking News

छत्तीसगढ़ की बेटी की कोटा में हुई हत्या पर जताया सीएम भूपेश ने गहरा दुःख


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की बेटी की कोटा, राजस्थान में हुई हत्या पर गहरा दुःख जताया। साथ ही मुख्यमंत्री ने बिलासपुर आईजी को राजस्थान पुलिस से समन्वय कर शीघ्र आरोपियों को गिरफ़्तार करने में सहयोग करने के निर्देश दिए है.

राजस्थान के कोटा में 12वीं की पढ़ाई के साथ ही NEET की तैयारी कर रही छात्रा को किडनैप कर हत्या का मामला सामने आया है। छात्रा की उम्र 17 साल बताई जा रही है। छात्रा बिलासपुर की रहने वाली है। छात्रा तीन दिन से लापता थी, उसके बाद छात्रा की लाश बुधवार को कोटा डैम के पास जंगल में मिली।

गौरतलब है कि बिलासपुर की रहने वाली आलिया खान राजस्थान के कोटा में 12वीं की पढ़ाई के साथ ही NEET की तैयारी कर रही थी। एक माह पहले ही उसने दाखिला लिया था। वह तीन दिन से लापता थी। फिर उसका शव कोटा डैम के पास जंगल में मिला। छात्रा के सिर को पत्थर से कुचल कर हत्या की गई है। वही बताया जा रहा है कि छात्रा की दोस्ती ऑनलाइन गेम के माध्यम से गुजरात के एक युवक से हुई थी। युवक तीन दिन पहले उससे मिलने पहुंचा और घुमाने के बहाने ले गया। युवक को गांधीनगर से हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।





Related Articles

Back to top button