देश विदेश

युवक ने महिला का नहाते हुए बनाया अश्लील वीडियो, ब्लैकमेल कर किया रेप


पड़ोस में रहने वाला युवक ने महिला का नहाते हुए अश्लील वीडियो बना लिया. इसके बाद ब्लैकमेल कर रेप किया. पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार रात को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

मामला फिरोजाबाद का है. पीड़ित महिला उत्तर थाना क्षेत्र की रहने वाली है. उसने बताया कि उसके घर युवक दीपक का आना-जाना था. दीपक भी उसके क्षेत्र का है. आरोपी ने एक दिन नहाते समय उसका वीडियो बना लिया था. इसकी जानकारी तब हुई, जब आरोपी ने उक्त वीडियो दिखाया. पीड़िता का कहना है कि उसने आरोपी युवक से वीडियो हटाने को कहा था. आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए. इसके बाद भी उसने ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया.

पीड़िता का आरोप है कि इस संबंध में उसके द्वारा एक प्रार्थना पत्र 13 मार्च को उत्तर थाना पुलिस को दिया गया था. लेकिन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की. आरोपी युवक पुलिस को दी गई तहरीर को वापस लेने के लिए दबाव बनाता रहा. तहरीर वापस न लेने पर आरोपी ने महिला के पति को जान से मारने और वीडियो को वायरल करने की धमकी दी.





Related Articles

Back to top button