Breaking News

पत्नी के भाग जाने से परेशान पति ने अपनी ही बहन की कर दी हत्या |


कोरबा – पत्नी के भाग जाने से परेशान पति ने अपनी ही बहन की हत्या कर दी है। इस वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना पाली थाना के चेतमा चौकी की है।

दरअसल 29 मई को लाल मिट्टी पारा टेलसरा निवासी चैतराम का अपनी बहन के साथ विवाद हुआ था। विवाद के दौरान चैतराम ने टंगिया से वार कर अपनी बहन गीता पंडो की हत्या कर दी थी। हत्या के बाद शव को घर में ही छोड़कर आरोपी फरार हो गया था। दोपहर में जब मृतिका महिला की बेटी घर पहुंची तो उसकी माँ का शव घर में खून से लथपथ जमीन पर पड़ा हुआ था, जिसके बाद इसकी सूचना चैतमा चौकी पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और उससे कड़ाई से पूछताछ की गई।

पूछताछ में चैतराम ने बताया कि उसकी पत्नी भाग गई है और इसकी वजह वो अपनी बहन और भांजी को बताता था। आये दिन इसी बात को लेकर उसका अपनी बहन के साथ विवाद भी होता था। घटना वाले दिन 29 मई को भी इसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद के दौरान टंगिया से बहन पर हमला कर उसकी हत्या कर दी थी।फिलहाल इस मामले में पुलिस ने आरोपी चैतराम को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है





Related Articles

Back to top button