देश विदेश

मशहूर सिंगर केके का कोलकाता में निधन, फिल्म जगत में शोक की लहर


मशहूर सिंगर केके (KK) का कोलकाता में निधन हो गया है. कॉन्सर्ट के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई थी. जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया. जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया है. शुरुआती जानकारी के अनुसार, कृष्ण कुमार कन्नाथ (Krishnakumar Kunnath) के निधन की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है. लेकिन, अभी तक उनके निधन की वजह को लेकर कुछ भी साफ तौर पर नहीं कहा गया है. डॉक्टर्स के अनुसार, पोस्टमार्टम के बाद ही सिंगर के निधन की असल वजह का खुलासा हो सकेगा.

प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्यक्रम के दौरान ही, उन्होंने कहा कि उन्हें तबीयत खराब लग रही है. उन्होंने लाइट कम करवाने के लिए भी कहा. तबीयत खराब होते हुए भी वे गाना गाते रहे. जिसके बाद उनकी हालत काफी खराब हो गई. कृष्ण कुमार कन्नाथ के निधन की खबर आते ही मनोरंजन जगत में मातम पसर गया है. सेलेब्स सोशल मीडिया के जरिए दिवंगत सिंगर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं. बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कृष्ण कुमार कन्नाथ के निधन की खबर पर हैरानी और दुख जाहिर किया है.

केके को श्रद्धांजलि देते हुए अक्षय कुमार ने लिखा- ‘केके के दुखद निधन के बारे में जानकर बेहद दुखी और स्तब्ध हूं. यह बहुत बड़ा नुकसान है! शांति.’ वहीं शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के ट्विटर हैंडल से भी सिंगर केके को श्रद्धांजलि दी गई है. KKR के ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट में लिखा है- ‘हम रहें या ना रहें, याद आएंगे ये पल… कोलकाता से शॉकिंग न्यूज…रेस्ट इन पीस केके.’

Source by ANI_HindiNews

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



Related Articles

Back to top button