फिंगेश्वर तहसील कार्यालय में बाबू साहब का जलवा,आम जनता खा रहे थे धोखा, बाबू साहब को समझ बैठे तहसीलदार.. |

गिरिश गुप्ता गरियाबंद – अपने अजीबो गरीबो कारनामो की वजह से सुर्खियों मे रहने वाला जिला गरियाबंद का राजस्व विभाग से कौन वाकिफ नही, पर जब सहायक ग्रेड 3 का बाबू साहब नायब तहसीलदार के गैर हाजिर मे खुद साहब बन जाय तो क्या कहना।
Read Also – नर्स को होटल में रंगरेलियां मनाने बुलाता था DAV स्कूल का प्रिन्सिपल, वाट्सऐप पर भेजता था पोर्न वीडियो
ऐसा ही एक मामला नायब तहसील फिंगेस्वर के तहसील कार्यालय मे देखने को मिला । 27 मई शुक्रवार को घनश्याम जंघेल नायब तहसीदार शारीरिक अस्वस्थता के चलते एक दिन के अवकाश लेकर रूटिंग चेकिंग करवाने रायपुर गए थे।उक्त दरमियान उनकी अनुपस्थिति का फायदा उठाने को लेकर तहसील कार्यालय में कार्यरत गुलशन साहू सहायक ग्रेड 3 लिपिक मजिस्ट्रेट के कुर्सी पर दिनभर बैठकर शासकीय कार्य निपटाने के साथ ही ग्रामीणों की फरियाद सुनते रहे।

ऐसे मे जब कुछ अंजान लोग तहसीलदार साहब से मिलने कार्यालय आए तो बाबू साहब को तहसीलदार समझ बैठे। लोग तो धोखा खा ही रहे थे पर ये बात कुछ लोगो को नागवार गुजरी और उन्होंने बाबू साहब के मजिस्ट्रेट की कुर्सी पर बैठकर काम करते फोटो खींचकर मीडिया कर्मियों को उपलब्ध कराए। वही इस पूरे मामले को लेकर अनुविभागीय अधिकारी राजिम अविनाश भोई को अवगत कराएं जाने पर उन्होंने मामले को गम्भीरता से लेते हुए शासकीय कार्य मे लापरवाही बरतने को लेकर सम्बन्धित लिपिक को कारण बताओ नोटिस जारी कर कार्यवाही करने की बात किये है।इतना सब होने के बावजुद भी इस बाबू साहब का जलवा ऐसे हि नही जानकार बताते हैं की इस बाबू साहब से किसान खासे नाराज भी है ।
Read Also – बिलासपुर- शिक्षिका को शादी का झांसा देकर करता रहा लगातार दुष्कर्म, रेलवे कर्मी गिरफ्तार
मजिस्ट्रेड के अनुपस्थिति में उनके चेंबर पर बैठकर शासकीय प्रकरणों का निपटारा करते इस मीडियाकर्मी को फ़ोटो उपलब्ध होने को लेकर इस गम्भीर मामले की पक्ष लेने गुलशन साहू लिपिक सहायक ग्रेड 3 से जानकारी लेने पर उनके द्वारा हिला हवाला करते हुए जानकारी देने से साफ इंकार कर दिया गया।बोला कि विभागीय नोटिस मिलने पर मेरे द्वारा जानकारी दी जावेगी अभी मैं कुछ नही बोल पाऊंगा।





