देश विदेश

महिला पर कई बार धारदार हथियार से हमला, शादी के लिए किया था इंकार


हैदराबाद के हफीज बाबा नगर इलाके में एक 48 वर्षीय महिला पर एक शख्स ने बेरहमी से हमला किया. बीच सड़क हमलावर ने महिला पर कई बार धारदार हथियार से हमला किया. हमलावार महिला का पड़ोसी बताया जा रहा है. यह पूरी वारदात सीसीटीवी (CCTV Camera) में कैद हो गई. वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला सड़क पार कर रही थी, तभी हमलावर पीछे से आता है और उस पर हमला कर देता है. जिसके बाद महिला सड़क पर गिर जाती है.

महिला के नीचे गिर जाने के बाद भी वह हमला करता रहा है. मौके पर कई लोग मौजूद थे, जिनमें से एक युवक ने हमलावर को हटाने की भी कोशिश की, लेकिन जब वह उसकी ओर लपका तो वह भी पीछे हट गया. जिसके बाद हमलावर मौके से भाग गया. महिला की पहचान सैयद नूर बानो के रूप में हुई है, जिसे इलाज के लिए ओवैसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. महिला विधवा है, जिसके बड़े-बड़े बच्चे हैं.

महिला की एक बेटी का कहना है कि वह आदमी उसकी मां को काफी समय से परेशान कर रहा था और उसका पीछा कर रहा था और उन्होंने एक साल पहले पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी. बेटी ने अपने आंसूओं पर काबू पाने की कोशिश करते हुए कहा, ‘वो मम्मी का पीछा करता था. हमने एक बार शिकायत भी की थी.’ स्थानीय पुलिस निरीक्षक ने कहा कि वे उस व्यक्ति की तलाश कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि पहले की पुलिस शिकायत को दोनों पक्षों के बीच एक समझौते के साथ सुलझा लिया गया था.

Source by ANI_HindiNews

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



Related Articles

Back to top button