Breaking News

Cgnews- दो बच्चों को कार ने मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत, गुस्साई भीड़ ने किया चक्काजाम


जांजगीर 27 मई 2022। आम तोड़ने निकले दो बच्चों को कार ने ठोकर मार दी। ठोकर से दोनो बच्चो की मौके पर ही मौत हो गयी। गुस्साए लोगों ने चाम्पा-कोरबा मुख्यमार्ग पर चक्काजाम कर दिया। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियो ने मौके पर पहुँच कर लोगो को समझाईश दे कर जाम खत्म करवाया। वही ठोकर मारने वाली कार घटनास्थल से 6 किलोमीटर दूर लावारिश हालत में मिली है।

मिली जानकारी के अनुसार चाम्पा थाना क्षेत्र के सबरिया डेरा में रहने वाले दो बच्चे आम तोड़ने के लिए निकले थे। जिनमें एक बच्चे का नाम मनोज गोंड़ पिता रतन गोंड़ उम्र 10 साल और राजू गोंड़ पिता जगदीश गोंड़ उम्र 09 है। दोनो बच्चो को उच्चभट्ठी गांव के मेन रोड में चाम्पा से कोरबा की ओर जा रही तेज रफ्तार लाल कलर की स्विफ्ट कार ने अपनी चपेट में ले लिया। ठोकर इतनी जोरदार थी कि दोनों बच्चो की मौके पर ही मौत हो गयी। टक्कर मार कर कार चालक मौके से फरार हो गया।

दूसरी तरफ घटना से नाराज लोगों ने चाम्पा- कोरबा मुख्यमार्ग पर चक्काजाम कर । पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियो के मौके पर पहुँच कर लोगो को समझाईश देने पर जाम खत्म हुआ । तो वही घटनकारित करने वाली लाल कलर की स्विफ्ट कार घटनास्थल से 6 किलोमीटर दूर उरगा थाना क्षेत्र में लावारिस हालत में पड़ी मिली है। कार चालक व सवार लोग कार छोड़ फरार हो गए।

आम तोड़ने निकले दो बच्चों को कार ने मारी टक्कर दोनों की मौत, … आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम, Car collided with two children, who went out to pluck mangoes, both of them died, … Angry people did a ruckus ,





Related Articles

Back to top button