छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ के किसानों ने लिखी 13 लाख चिठ्ठियां, राजयपाल के माध्यम से जाएंगी पीएम मोदी को सभी पत्र
छत्तीसगढ़ प्रदेश के किसानों से जमा किए गए पत्रों को कांग्रेस 26 नवंबर को राज्यपाल के माध्यम से प्रधानमंत्री को भेजेगी। बता दें कि धान खरीदी मामले को लेकर पीसीसी चीफ मोहन मरकाम समेत वरिष्ठ नेताओं का दल राजभवन में राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेंगे।
गौरतलब है कि धान खरीदी के मुद्दे पर छत्तीसगढ़ के किसानों से 13 लाख से ज्यादा पत्र प्रधानमंत्री के नाम एकत्र किया गया है। कहा जा रहा है कि दिल्ली जाने के बजाय पर कांग्रेस अब राज्यपाल के माध्यम से ही चिट्ठियों को प्रधानमंत्री तक पहुंचाएगी।



