Breaking News

सड़क दुर्घटना में कांस्टेबल की मौत, बिलासपुर जेल में था पदस्थ – cgtop36.com


बिलासपुर शहर में सोमवार की रात गुस्र्नानक पुल में हुए सड़क हादसे में जेल आरक्षक की मौत हो गई। मृतक के पास से मिले परिचय पत्र से उसकी पहचान हुई । इसकी सूचना जेल प्रशासन को देकर पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है। आज शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

सोमवार रात सूचना मिली कि गुरुनानक पुल में एक युवक की खून से सनी लाश पड़ी है। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक की पहचान शुरू कर दी। मृतक की जेब में मिले परिचय पत्र से उसकी पहचान जेल आरक्षक बलराम निषाद के रूप में हुई। पास में ही आरक्षक की बाइक भी खड़ी थी। पुलिस ने घटना की जानकारी जेल प्रबंधन को दी है। इसके बाद शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। आज शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस ने जेल से जानकारी लेकर घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी ।

मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बताया कि आरक्षक ने पुल पर बाइक खड़ी की थी। वहीं, वह अपनी बाइक से कुछ दूरी पर खड़ा था। इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। मामले में पुलिस लोगों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल दुर्घटनाकारित वाहन की पहचान नहीं हो पाई है।





Related Articles

Back to top button