खेल जगत

दर्दनाक वीडियो- लाइव चल रहा था बॉक्सिंग मैच, अचानक गिरा बॉक्सर और हो गई मौत – cgtop36.com


खेल में कई घटनाएं ऐसी घटती हैं जो काफी दर्दनाक होती है। ऐसी ही एक घटना घटी है जर्मनी में। एक बॉक्सिंग मैच के दौरान एक बॉक्सर की जान चली गई। रिंग में ही तुर्की मूल के जर्मन बॉक्सर मूसा अस्कान यामक का दिल का दौरा पड़ने से रिंग के अंदर ही निधन हो गया।

मूसा अस्कान ने अपने करियर में एक भी फाइट नहीं हारा था और उन्होंने अपने सभी मुकाबले नॉक आउट के जरिए ही जीते थे। लेकिन इस मैच में वे अपनी जिंदगी ही हार गए।

म्यूनिख में आयोजित इस मुकाबले का दर्शकों के लिए लाइव प्रसारण किया गया था। तुर्की के अधिकारी हसन तुरान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर लिखा, ‘हमने अपने हमवतन मूसा अस्कान यामक को खो दिया, जो अलुक्रा के एक मुक्केबाज थे। उन्होंने कम उम्र में यूरोपीय और एशियाई चैंपियनशिप जीती थी।’

मूसा की मौत की घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मूसा अपने विरोधी बॉक्सर के खिलाफ लड़ते-लड़ते अचानक रिंग में गिर पड़ते हैं। थोड़ी देर में रिंग के अंदर भीड़ लग जाती है और मूसा की टीम उनको उठाकर उपचार के लिए लेकर जाती है। लेकिन तब तक उनकी जान जा चुकी होती है।

यूरोपियन चैंपियनशिप और एशियन चैंपियनशिप के विजेता बॉक्सर मूसा और यूगांडा के हमजा वानडेरा के बीच एक मुकाबला चल रहा था। । यामक से पहले अर्मेनियाई मूल के रूसी मुक्केबाज अरेस्ट सहक्यान का इस साल 9 जनवरी को निधन हो गया था।





Related Articles

Back to top button