छत्तीसगढ़

हाउसिंग बोर्ड के मकानों के निर्माण की क्वालिटी को लेकर ढेरों शिकायतें, उपभोक्ता फोरम करने जा रही है ये

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के बनाए गए मकानों की घटिया स्तर को लेकर काफी संख्या में जिला उपभोक्ता फोरम में शिकायतें दर्ज की गयी हैं। अकेले रायपुर जिला उपभोक्ता फोरम में अक्टूबर-नवंबर माह में हाउसिंग बोर्ड के खिलाफ 178 शिकायतें दर्ज की गई है।

ज्यादातर शिकायतें मकानों की घटिया क्वॉलिटी को लेकर आई है। खरीददारों ने निर्धारित मापदंड के अनुसार मकान न होने, नक्शे और विज्ञापन में जो मकान दिखाया गया वैसा भी नहीं होने की शिकायत कर फोरम में मुकदमा दायर किया है। बीते माह में बढ़ती शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिला उपभोक्ता फोरम ने जांच के निर्देश भी दे दिए हैं।

आपको बता दें कि निर्माण कार्य घटिया रहा तो इसके आधार पर छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड पर जुर्माने के साथ पीड़ित पक्ष को राशि भी लौटाई जाएगी। गौरतलब है कि हाउसिंग बोर्ड के मकानों की गुणवत्ता को लेकर हमेशा से सवाल उठते रहे है बावजूद इसके बोर्ड ने मकानों के निर्माण की गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button