सरायपाली – सरकारी भवनों में दो जोड़े आपत्तिजनक हालत में पकड़ाए, एक हॉस्पिटल में तो दूसरा स्कूल में – cgtop36.com

सरायपाली समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आपत्तिजनक अवस्था में एक महिला और एक पुरुष पकड़े गए। दोपहर 1 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के ऑपरेशन थिएटर में स्थानीय निवासी एक महिला-पुरुष के होने की सूचना पर BMO ने पुलिस बुलाकर हॉस्पिटल स्टाफ के साथ ऑपरेशन थिएटर का दरवाजा खोला। जिसके अंदर एक जोड़ा संदिग्ध अवस्था में मिला। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है।
महिला शिक्षिका के साथ अश्लील कृत्य कर रहा था प्राचार्य
इधर महासमुंद जिले मे शिक्षा, शिक्षक और गुरू परम्परा को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बागबाहरा विकासखण्ड के टेमरी हाई स्कूल के प्रभारी प्राचार्य संदीप साहू का एक अन्य स्कूल की महिला शिक्षिका के साथ अश्लील कृत्य करते हुए ग्रामीणो ने वीडियो बना लिया। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया की महिला शिक्षिका को निलंबित कर दिया गया है और प्राचार्य पर कार्यवाही के लिए उच्च कार्यलय को जानकारी भेजी गई है।





