पाकिस्तान के कराची बाजार में ब्लास्ट, 13 घायल – cgtop36.com

पाकिस्तान के दक्षिणी सिंध प्रांत की राजधानी कराची में गुरुवार देर रात एक बाजार इलाके में हुए विस्फोट में 13 लोग घायल हो गए। अस्पताल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जिन्ना पोस्टग्रेजुएट मेडिकल सेंटर (जेपीएमसी) के चिकित्सा अधीक्षक शाहिद रसूल ने मीडिया को बताया कि घायलों में से कई की हालत गंभीर है और उनमें से ज्यादातर विस्फोटक सामग्री की बॉल बेयरिंग की चपेट में आने से घायल हो गए थे।
Read Also – मध्यप्रदेश स्टार्ट-अप नीति का शुक्रवार को शुभारंभ करेंगे PM मोदी
सिंध प्रांत के सूचना मंत्री शरजील इनाम मेमन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि विस्फोट के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है और शहर के सभी अस्पतालों में आपात स्थिति लागू कर दी गई है। इस बीच, शिन्हुआ समाचार एजेंसी के साथ बातचीत में गैर-सरकारी बचाव संगठन सायलानी वेलफेयर ट्रस्ट के एक बचाव कार्यकर्ता सलमान कुरैशी ने कहा कि बचाव दल ने 16 घायल लोगों को जेपीएमसी में स्थानांतरित कर दिया था, जहां उनमें से एक ने दम तोड़ दिया।
Read Also – प्रेम प्रसंग में 6 माह पहले गए भाग, परिवार ने शादी करने की पहल तो दूल्हा इसलिए मंडप छोड़ गया अकेले ही भाग
प्रधानमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार तड़के एक बयान में कहा, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने विस्फोट की निंदा की और सिंध के मुख्यमंत्री को घायल लोगों को हर संभव बेहतर इलाज उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। स्थानीय टीवी चैनल एआरवाई न्यूज ने पुलिस सूत्रों के हवाले से कहा है कि पाकिस्तान के तटरक्षक बल का एक वाहन वहां से गुजर रहा था, तभी अज्ञात आतंकवादियों ने कूड़ेदान में छिपाई गई विस्फोटक सामग्री में धमाका कर दिया।





