असानी चक्रवात के कारण तेज हवाएं, मौसम विभाग ने कहा यह – cgtop36.com

दक्षिणी इलाकों में चक्रवात असानी का असर देखा जा रहा है। आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में असानी चक्रवात के कारण तेज हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ घंटों के लिए चक्रवात के उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और आंध्र प्रदेश तट के करीब बंगाल की खाड़ी में पश्चिम-मध्य तक पहुंचने की संभावना है। वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम का 95 साल की उम्र में निधन हो गया है। इस बात की पुष्टि उनके बेटे अनिल शर्मा ने की।
इसके अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल आज गुजरात के राजकोट में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
मौसम विभाग (IMD) ने जानकारी दी है कि तूफान के 10 मई की रात तक लगभग उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और उत्तरी आंध्र प्रदेश तट से पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी तक पहुंचने की संभावना है. चक्रवाती तूफान की वजह से तेज हवाएं चल रही हैं और समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही हैं.
मौसम विभाग ने कहा कि चक्रवात असानी के उत्तर-उत्तर पूर्व की ओर बढ़ने और उत्तर आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों से दूर बंगाल की उत्तर-पश्चिमी खाड़ी की ओर बढ़ने की संभावना है. इसके अगले 24 घंटों के दौरान धीरे-धीरे कमजोर होने की भी संभावना है.
आंध्र प्रदेश में IMD ने जानकारी दी है कि श्रीकाकुलम, विजयनगरम, विशाखापत्तनम, पूर्वी गोदावरी, कृष्णा, गुंटूर और पश्चिम गोदावरी जिलों में बुधवार सुबह 8.30 बजे तक 40-50 किमी प्रति घंटे से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है.
इसके चलते, मलकानगिरी, गजपति, गंजम, पुरी जिलों के लिए अगले 24 घंटों के लिए भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है. साथ ही, मछुआरों को सलाह दी गई है कि वे 13 मई तक ओडिशा तट के साथ-साथ समुद्र में न जाएं. उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश में कुछ स्थानों पर बहुत भारी वर्षा और 10 मई की रात से तटीय ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की भविष्यवाणी की गई है.
#WATCH आंध्र प्रदेश: काकीनाडा में असानी चक्रवात के कारण तेज हवाएं चल रही हैं।
IMD के अनुसार अगले कुछ घंटों के लिए चक्रव… 2022-05-11 07:50:27
#WATCH आंध्र प्रदेश: काकीनाडा में असानी चक्रवात के कारण तेज हवाएं चल रही हैं।
IMD के अनुसार अगले कुछ घंटों के लिए चक्रवात के उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और आंध्र प्रदेश तट के करीब बंगाल की खाड़ी में पश्चिम-मध्य तक पहुंचने की संभावना है। pic.twitter.com/NthTt4yOSU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 11, 2022
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



