छत्तीसगढ़ – शक में कर दी पति ने पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार – cgtop36.com

भैयाथान थाना क्षेत्र के ग्राम भांडी में चरित्र संदेह पर पत्नी की हत्या करने के आरोपित सीताराम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।जानकारी के अनुसार रविवार को ग्राम बोझा थाना प्रतापपुर निवासी विजय सारथी ने थाना झिलमिली में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका ससुर सीताराम सात मई को पूजा पाठ करने के लिए दोनों बेटी -दामाद को बुलाया था।
इसके बाद दोनों बेटी दामाद जब ग्राम भांडी अपने ससुर के यहां गए तो घर में ताला लगा हुआ था। ससुर को खोजने लगे तो नए घर से कुछ दूरी पर मिला जिससे सास के बारे में पूछने पर घर में है कहकर जंगल तरफ ले जाने लगा और बात को घुमाने लगा और बताया कि पत्नी अनिता को मार दिया हूं जिसके बाद नये घर जाकर देखे तो अनिता मृत अवस्था में मिली।
सूचना पर मर्ग कायम कर पुलिस मौके पर पहुंची, मृतका को धारदार हथियार टांगी से मारकर हत्या करना पाए जाने पर धारा 302, 201 का मामला पंजीबद्व किया गया। मामले की सूचना पर पुलिस अधीक्षक सूरजपुर रामकृष्ण साहू ने आरोपित की जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश थाना झिलमिली पुलिस को दिए।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर व एसडीओपी ओड़गी राजेश जोशी के मार्गदर्शन में थाना झिलमिली की पुलिस ने आरोपित सीताराम सारथी को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ पर उसने बताया कि चरित्र शंका को लेकर पत्नी को टांगी से प्रहार कर हत्या कर दिया। कार्यवाही में थाना प्रभारी झिलमिली बसंत खलखो, एएसआई पास्कल लकड़ा, प्रधान आरक्षक अलबिनुस तिर्की, हेमन्त सोनवानी, आरक्षक चंद्रदेव मरावी, आरक्षक रामाकुमार, रामदयाल राठिया, दिलपाल कसेरा, झुम्मुक लाल व महिला आरक्षक प्रफुल्ला मिंज सक्रिय रहे।




