बिलासपुर – 6 सालों से ससुर बहु से करता रहा दुष्कर्म, पति बोलता रहा करने दो – cgtop36.com

बिलासपुर – सीपत क्षेत्र में रहने वाली 27 वर्षीय महिला ने दुष्कर्म की शिकायत की है। पीड़ित ने बताया कि उसका ससुर एक साल से दुष्कर्म कर रहा है। महिला ने इसकी जानकारी अपने पति को दी। इस पर पति ने अपने पिता का पक्ष लेते हुए कहा-जो हो रहा है होने दो। साथ ही कहा कि विरोध करने पर पत्नी और बच्चे को परेशानी होगी। महिला ने परेशान होकर इसकी शिकायत सीपत थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपित ससुर और पति को गिरफ्तार कर लिया है।
सीपत क्षेत्र में रहने वाली 27 वर्षीय महिला का छह साल पहले विवाह हुआ था। उनका तीन साल का एक बच्चा भी है। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि एक साल पहले उसके ससुर ने उसके साथ जबरदस्ती की। महिला ने इसका विरोध किया तो उसने घर से निकाल देने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। इसके बाद वह आए दिन महिला से दुष्कर्म करता था। महिला ने इसकी जानकारी अपने पति को दी। इस पर पति ने अपने पिता का पक्ष लेते हुए महिला को चुप रहने के लिए कहा।
पिता का सहयोग नहीं करने पर पत्नी और बच्चे के परेशान होने की बात कही। इसके बाद महिला सब कुछ सह रही थी। बीते दिनों महिला ने ससुर का विरोध किया तो उसे घर से निकाल दिया गया। महिला मायके में जाकर रहने लगी। बाद में उसने सीपत थाना पहुंचकर घटना की जानकारी दी। पूछताछ के बाद पुलिस ने ससुर और उसके पति के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपित ससुर और पति को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि सकरी क्षेत्र में रहने वाली 25 वर्षीय युवती प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है। शनिवार की सुबह छह बजे वह सकरी बटालियन ग्राउंड गई थी। वहां पर सकरी पेंशनबाड़ा निवासी सागर राणा मिला। युवती का उससे पहले से परिचय है। उसने युवती की फोटो को इंटरनेट मीडिया में वायरल करने की धमकी दी।
जब विरोध करते हुए युवती ने उसे ऐसा करने से मना किया। इस पर युवक गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। मारपीट के बाद युवक वहां से चला गया। घायल युवती ने इसकी जानकारी स्वजन को दी। इसके बाद घटना की शिकायत सकरी थाने में की है। इस पर पुलिस ने युवक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।





