छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार – पुलिस को बधाई दिया संवेदना का परिचय, मनोरोगी अनजान महिला को समुचित उपचार हेतु मनोरोग चिकित्सालय में कराया भर्ती – cgtop36.com


कुश अग्रवाल बलौदा बाजार – बेतरतीब कपड़े बिखरे बाल बदबूदार शरीर ऊपर से मनोरोगी अनजान महिला पिछले कई दिनों से बलौदा बाजार की गलियों में इधर उधर घूम रही थी ना तो किसी से कुछ खाने को मांगती ना ही कुछ बात करती बस गुमसुम सी अपने आप में खोई चुपचाप एक जगह चबूतरे पर बैठी रहती ।

स्थानीय लोगो ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस प्रशासन को दी । सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस बल मौके पर पहुंची है , यहाँ आने पर पता चलता है की विक्षिप्त महिला वहां कुछ दिनों से बिना खाए पिए असहाय सी बैठे हुये नजर आ रही थी। पुलिस बल द्वारा उक्त महिला से पुछताछ करने पर बडी मुश्किल से अपना नाम जमुना बता पा रही थी। उसके आगे वह कुछ नहीं बता पा रही थी। कि पुलिस बल द्वारा तत्काल महिला को सुरक्षार्थ एवं उचित इलाज हेतु सखी वन स्टाफ सेंटर के माध्यम से मनोरोग चिकित्सालय सेंद्री बिलासपुर उपचार हेतु भेजा गया ।

महिला के उचित इलाज कराने की इस संवेदनात्मक कार्यवाही में निरीक्षक विजय चौधरी थाना प्रभारी सिटी कोतवाली के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक पिंकी कुर्रे, महिला आरक्षक आशा भारती का विशेष योगदान रहा। नगर वासियों के द्वारा सिटी पुलिस के इस कार्य को काफी सराहा जा रहा है।वही जिले के पुलिस अधीक्षक द्वारा भी पुलिस विभाग के जवानों को इस काम के लिए बधाई दी गई है।



Related Articles

Back to top button