जरा हटके

वीडियो – अपनी शादी में ढ़ोल पर बैठकर ऐसा ग़दर किया दुल्हन ने डांस की देखते रह गए लोग – cgtop36.com


हर तरफ शादियों का सीजन (Wedding Season) चल रहा है. जहां देखो वहां बैंड-बाजे और ढोल-नगाड़ों से साथ बारात निकलते देख हर किसी का मन थिरकने का करता है. वैसे तो शादी (Wedding) के दौरान हल्दी, मेहंदी और संगीत जैसी रस्में निभाई जाती हैं.

इन रस्मों के दौरान दूल्हा-दुल्हन के दोस्त जमकर डांस और मस्ती करते हैं. ऐसे में भला दूल्हा-दुल्हन कैसे पीछे रह सकते हैं. इसी कड़ी में एक दुल्हन (Bride) की मेहंदी सेरेमनी (Mehndi Ceremony) का एक मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें वो खुशी के मारे ढोल पर बैठकर जबरदस्त ठुमके लगाती दिख रही है.

Urviikarr नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से दुल्हन अपनी शादी को लेकर खुशी से झूम रही है. वो अपनी मेहंदी सेरेमनी में ढोल पर ही बैठ गई है और उसकी धुन पर जमकर ठुमके लगा रही है. अपनी मेहंदी सेरेमनी को खुलकर एन्जॉय करने वाली इस दुल्हन का अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है.



Related Articles

Back to top button