छत्तीसगढ़

धमतरी – 16 साल की बालिका से रेप का मामला, शादी का दिया था झांसा – cgtop36.com


धमतरी जिले में 16 साल की बालिका से रेप का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक लड़की से एक युवक शादी का वादा करके अपने साथ महाराष्ट्र ले गया ,लेकिन शादी नहीं की बल्कि बीते 9 महीने से रेप करता रहा ।

बताया जा रहा है कि कुरुद थांने शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को महाराष्ट्र जाकर गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल बीते साल 8 जुलाई 2021 को पीड़िता की मां ने थाने जाकर अपनी शिकायत में पुलिस को बताया था कि 6 जुलाई से उसकी बेटी लापता है।

मामले की शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि लड़की का बलौदाबाजार के निवासी किशोर निर्मलकर(22 वर्ष) के साथ अफेयर चल रहा था। एक शादी समारोह के दौरान युवक और लड़की की मुलाकात हुई थी।



Related Articles

Back to top button