हमें हमारी बेटी से बचाइए साहब, प्रताड़ना झेल रहे मां बाप की करुण पुकार – cgtop36.com

ग्वालियर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल यहां जिसे बेटी को मां बाप ने बड़ी मुश्किल से पाया जिसे नाजों से पाला उनकी वह बेटी उनके ही जान की दुश्मन बन गई है. क्योंकि वह अब चाहती है उसके बूढ़े- माता-पिता घर छोड़कर चले जाए. वह घर छोड़ने के लिए उनसे अक्सर मारपीट करती है. बेटी की शारीरिक यातनाओं से तंग आकर 103 साल के पिता और बुजुर्ग मां ने अब पुलिस से मदद की गुहार लगाई है. दंपति चाहता है कि मामले में पुलिस उनकी मदद करें.
Read Also – स्वरा भास्कर ने पहनी इतनी छोटी ड्रेस, बार बार हाथ से ढंकने पर भी दिख गया सबकुछ
बता दें कि दंपति ग्वालियर की राय कॉलोनी घासमंडी निवासी है. नारायण राय जिनकी उम्र 103 साल और उनकी पत्नी विमला राय की उम्र 95 साल है. अपनी फरियाद लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंचे इस दंपति ने पुलिस अधिकारियों से न्याय करने की गुहार लगाई है।
Read Also – स्पा में छापा मारकर पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 7 ल़डकियों सहित 11 हिरासत में
उन्होंने बताया कि मकान पर कब्जा करने के लिए एकलौती बेटी रजनी राय पति सुरेन्द्र राय गाली-गलौज कर मारती है. उन्हें घर से निकालना चाहती है. मकान का किराया छीन लेती है. गुंडों से मरवाने की धमकी देती है. मामले में वे पुलिस से कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन सुनवाई नहीं होती।
Read Also – 10 के नोट में प्रेमी को लिखा मुझे भगा के ले जाओ, सोशल मीडिया में मचा बवाल
पुलिस अधिकारियों ने उनकी शिकायत को सुनने के बाद कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है और आवेदन को परामर्श और सीनियर सिटीजन के तहत होने वाली कार्रवाई के लिए ग्वालियर थाना को भेज दिया है. वहीं बुजुर्ग मां विमला का कहना है कि मेरी बेटी बहुत खराब है. मेरे पति और मुझको बहुत मारती है. जमीन-जायदाद हड़पना चाहती है. जमीन व मकान उसके नाम नहीं करने देने पर मारपीट की है घर से बाहर निकालने की धमकी देती है।




