10 के नोट में प्रेमी को लिखा मुझे भगा के ले जाओ, सोशल मीडिया में मचा बवाल – cgtop36.com

सोशल मीडिया पर एक 10 का नोट एक बार फिर से वायरल हो रहा है, जिसमें प्रेमिका ने अपने प्रेमी के नाम का मैसेज भेजा है। प्रेमिका ने अपनी शादी की तारीख का जिक्र करते हुए प्रेमी के नाम संदेश लिखा कि मेरी शादी 26 अप्रैल को है। मुझे भगा ले जाना। साथ ही प्रेमिका ने अपने प्यार का इजहार भी किया।
वायरल हो रहे 10 के नोट में कुसुम नाम की लड़की ने अपने प्रेमी विशाल धवन को संदेश भेजा है जिसमें जिक्र किया है कि मेरी शादी 26 अप्रैल को है। मुझे भगाकर ले जाना। आई लव यू। नोट पर लिखा मैसेज देखकर साफ समझ आ रहा है कि कुसुम नाम की लड़की की शादी उसकी मर्जी के बिना किसी और से की जा रही है।
इसी वजह से लड़की ने नोट के जरिए अपने प्रेमी को मैसेज लिखकर बताया है कि उसकी शादी 26 अप्रैल को है और वो उससे पहले उसे भगाकर ले जाए। अब इस नोट ने सोशल मीडिया पर फिर से हड़कंप मचा दिया है।




