Breaking News

पलारी – सड़क हादसे में महिला की मौत, हफ्ते भर में ये दूसरा हादसा, ग्रामीण शव को रोड में रखकर कर रहे है चक्का जाम – cgtop36.com


कुश अग्रवाल बलौदा बाजार पलारी सड़क हादसे में महिला की मौत हफ्ते भर में ये दूसरा हादसा है। दरअसल रोड किनारे की मुरूम बन रही है हादसे की वजह. परिजन एवम ग्रामवासी मृतका के शव को रोड में रखकर कर रहे है चक्का जाम पुलिस समझाइश में जुटी अभी तक कोई बड़े अधिकारी मौके पर नही पहुंचे है।

पलारी थाना अंतर्गत ग्राम कोसमंदा सोनारदेवरी रोड में हुआ फिर खतरनाक हादसा महिला के सिर से गुजरा हाइवा,मुरुम रोड बना घटना का कारण…घटना आज दिन शुक्रवार सुबह ८बजे की है जब मृतिका कोहरोद निवासी महिला बताई जा रही है जो ग्राम रामपुर छठी कार्यक्रम में शामिल होने आई थी।

अभी 22 अप्रैल सुबह को मिली जानकारी के अनुसार कोसमंडा सोनार देवरी रोड में खतरनाक हादसा हुआ है जिसमें महिला के सिर से एक हाइवा गुज़र गया है। जिसमे महिला की तत्कालीन मौत हो गई, मिली जानकारी के अनुसार हाइवा चालक फरार हो गया है। महिला बाइक से अपने घर कोहरौद जा रही थी जिसमे 2 लोग सवार थे जो बाइक सवार को चोट आई है,तो वही महिला हाइवा की चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी है। मृतक महिला कोहरौद का है व घायल युवक पलारी का है। लोगो का कहना है कि रोड पर मुरुम का इस्तेमाल किया गया है वही मौत का कारण बनता जा रहा है।



Related Articles

Back to top button