गरियाबंद:- आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही, उड़ीसा निर्मित कच्ची शराब 500 नग पाउच के साथ एक आरोपी गिरफ्तार – cgtop36.com

गिरिश गुप्ता गरियाबंद:- जिला आबकारी अधिकारी जिला गरियाबंद के निर्देशानुसार आबकारी वृत देवभोग के अंतर्गत ग्राम पानी गांव (अमलीपदर) में आरोपी मिलाप यादव के रिहायशी मकान की तलाशी ली जाने पर आरोपी के कब्जे से दो प्लास्टिक बोरीयो के अंदर 500 नग पॉलिथीन पाउच में भरी हुई जहाज छाप उड़ीसा प्रांत की निर्मित कच्ची शराब प्रत्येक में 200-200मिलीलीटर कुल 100.0 बल्क लीटर शराब जप्त किया.

आरोपी के विरुद्ध धारा 34(1)क,धारा34(2) ,59(क)के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से न्यायिक अभिरक्षा में दिनांक 4 मई 2022 तक जेल भेजा गया.
उपरोक्त कार्यवाही आबकारी उपनिरीक्षक दरसराम सोनी के टीम मुख्य आरक्षक पुखराज शांडिल्य आरक्षक पितांबर चौधरी सैनिक पदमन साहू , महिला सैनिक रामेश्वरी साहू हेमबाई साहू एवं कामिनी सोनी वाहन चालक गोवर्धन सिन्हा द्वारा किया गया।




