मध्यप्रदेश

दिनदहाड़े युवती के अपहरण का मामला, इवेंट में जा रही थी युवती – cgtop36.com


इंदौर में एक युवती के अपहरण का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। युवती और उसके अपहरणकर्ता अभी भी पुली की पहूंच से बाहर है। जानकारी के अनुसार कनाडिय़ा क्षेत्र में एक युवती कोअपहरण करने का मामला सामने आया है। अपहर्ताओं की लोकेशन के आधार पर पुलिस घेराबंदी कर रही है।

बताया जा रहा है कि कार ड्राइवर इंदर चौधरी निवासी पीपल्याकुमार निपानिया रोड की इनोवा कार में इवेंट के काम से जा रही दीप्ति पालीवाल, कशिश खान को कनाडिय़ा रोड स्थित कैलिफोर्निया सिटी लेकर जा रहा था। सेवाकुंज अस्पताल के पास एक अन्य कार चालक ने उनकी कार के सामने कार अड़ाई और उसमें से रितेश राजपूत निवासी पालदा और उसके साथी उतरे और दीप्ति, कशिश तथा इंदर के साथ मारपीट की। यही नहीं, बाद में दीप्ति को कार में अगवा कर ले गए।

अपहरणकर्ता इंदर की इनोवा कार की चाबी भी ले गए। इंदर और कशिश जैसे-तैसे कनाडिय़ा थाने पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने रातभर आरोपियों की घेराबंदी की। एक संदिग्ध सुबह-सुबह पुलिस के हाथ आ गया, लेकिन दीप्ति का पता नहीं चला। रितेश दीप्ति का कई दिनों से पीछा भी कर रहा था। हालांकि यह बात सामने आ रही है कि दोनों एक-दूसरे को पहचानते हैं। पुलिस टीम लगातार अपहरणकर्ताओं को मोबाइल पर ट्रेस कर रही है।



Related Articles

Back to top button