कोरबा – 6 माह की गर्भवती पत्नी ने खुद ही घोंप ली पेट में चाकू, पति करता था शक – cgtop36.com

कोरबा जिले के रामपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बुधवारी क्षेत्र में 6 माह की गर्भवती महिला ने खुद के पेट में चाकू मार लिया है. प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है. पुलिस से मिलीजानकारी के अनुसार महिला का उसके पति के साथ विवाद हुआ. जिसके बाद महिला ने अपने चरित्र पर संदेह किए जाने की बात से नाराज होकर खुद पर वार कर लिया. महिला का इलाज शहर के एनकेएच अस्पताल में जारी है. जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.
घायल महिला का पति शिव प्रसाद साहू कंप्यूटर ऑपरेटर का काम करता है. पत्नी ममता साहू हाउस वाइफ है. पति-पत्नी में किसी बात को लेकर कहासुनी चल रही थी. पत्नी 6 माह की गर्भवती है, जिससे पति ने सवाल किया कि वह जब अकेली रहती है. तो अपना समय किस तरह से बिताती है. पत्नी को लगा कि पति उसके चरित्र पर संदेह कर रहा है।. जिससे दोनों के बीच विवाद गहरा गया. बात इतनी बढ़ गई कि 6 माह की गर्भवती पत्नी ममता ने घर में रखे चाकू से अपने पेट पर वार कर लिया और बुरी तरह से घायल हो गयी. आनन-फानन में शिवप्रसाद पत्नी को बाइक पर लेकर किसी तरह अस्पताल पहुंचा. जहां उसका इलाज जारी है
बताया जा रहा है कि महिला की शादी को फिलहाल 7 साल हुए हैं. जबकि शादी के 8 साल तक दंपति के बीच कोई अपराधिक घटना घटित होती है, तो नवविवाहिताओं के लिए बने विशेष धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई किए जाने का प्रावधान है. इस नियम के तहत घायल पीड़ित महिला का बयान पुलिस के पहले कार्यपालक मजिस्ट्रेट/तहसीलदार को लेना होता है. इसके बाद ही पुलिस पूछताछ कर सकती है. मौजूदा मामले में घायल महिला जब अस्पताल पहुंची. तब चिकित्सक और तहसीलदार मौके पर उपस्थित नहीं थे. जिससे पुलिस द्वारा महिला का आधिकारिक बयान नहीं लिया गया है. महिला फिलहाल कुछ बता पाने की स्थिति में नहीं है. पुलिसकर्मी अस्पताल जरूर पहुंचे हैं. मामले की जांच जारी है.



