कुमार सानू के प्रोग्राम में बड़ा बवाल, भड़के लोगों ने तोड़ी सैकड़ों कुर्सियां – cgtop36.com

बॉलीवुड सिंगर कुमार सानू (Kumar Sanu) के प्रोग्राम में खूब बवाल हुआ. बवाल भी ऐसा-वैसा नहीं था. लोगों ने कार्यक्रम में रखी कुर्सियां तोड़ डाली. इसके बाद जब लोग आउट ऑफ़ कंट्रोल होने लगे तो पुलिस को आना पड़ा. लोगों पर लाठियां चटकाई गई.
दरअसल, तीन दिवसीय वैशाली महोत्सव के समापन के मौके पर फेमस सिंगर कुमार सानू (Kumar Sanu) आए हुए थे. कुमार सानू का कार्यक्रम देखने के लिए पूरे दर्शक दीर्घा से लेकर मंच से काफी दूर तक दर्शकों उमड़ी हुई थी. कुमार सानू ने अपने कार्यक्रम की शुरुआत फिल्म आशिकी के गीत “सांसों की जरूरत है जैसे जिंदगी के लिए, बस एक सनम चाहिए आशिकी के लिए’ से की.
इसके बाद उन्होंने “ये काली काली आंखें, ये गोरे-गोरे गाल, ये तीखी-तीखी नजरें ये हिरणी जैसी चाल’ गीत की प्रस्तुति कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया. कार्यक्रम के दौरान कुमार सानू कुछ देर के लिए ब्रेक पर चले गए. इसके बाद दर्शक आक्रोशित हो गए और कुर्सियां तोड़ने लगे. मौके पर हंगामा मच गया.
भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को लाठियां चलानी पड़ी. इधर, कार्यक्रम खत्म होने पर कुमार सानू भीषण जाम में फंस गए. उनके साथ स्कॉर्ट में चल रहे सुरक्षा बल, निजी सुरक्षा गार्ड ने कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें जाम से निकाल कर आगे के लिए रवाना किया.



