देश विदेश

Big breaking – एक ही परिवार के 5 लोगों की बेरहमी से गला काटकर हत्या – cgtop36.com


प्रयागराज में एक ही परिवार के 5 लोगों की गला काटकर हत्या कर दी गई. सनसनीखेज मामला घटना प्रयागराज के गंगा पार खागलपुर गांव की है. पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर है. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. मृतकों में पति-पत्नी राहुल तिवारी और प्रीती के अलावा तीन बेटियां माही, पीहू और पोहू शामिल हैं. मृतक परिवार कौशांबी का रहने वाला है. वह नवाबगंज के खागलपुर में किराए पर रहता था. मौके पर पुलिस की टीम और डॉग स्क्वायड की टीम पहुंची है. इसके अलावा आला अधिकारी भी वारदात स्थल पर पहुंच चुके हैं.

महिला और तीन बच्चों की बेरहमी से धारदार हथियार से गला काटा गया है, जबकि पति का शव फंदे पर लटका मिला है. मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. प्रयागराज के नवाबगंज थाना इलाके के भागलपुर गांव में शुक्रवार देर रात एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिलने से हड़कंप मच गया. पत्नी समेत तीन बच्चों की धारदार हथियार से काट कर हत्या की गई है. जबकि शख्स बाथरूम में फंदे से लटका मिला है. मृतकों में राहुल तिवारी, उसकी पत्नी प्रीति तिवारी और तीन मासूम बच्चे शामिल हैं. बच्चों का नाम माही (12) पीहू (7) और बेटा पोहू (5) हैं.

जांच पड़ताल में पुलिस को मौके से ही एक चौपड़ बरामद हुआ है. घटना की जानकारी सुबह होने पर सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही पुलिस समेत फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डाग स्क्वायड मौके पर पहुंच गए हैं. पुलिस की मुताबिक, राहुल तिवारी भागलपुर गांव में परिवार के साथ रहता था. वह मूल रूप से कौशांबी का रहने वाला था. बताया जा रहा कि राहुल तिवारी नवंबर 2021 से किराये के मकान में रहकर पशु खरीदकर बेचने का काम करता था. देर रात राहुल तिवारी का परिवार खाना खाकर सो गया.

मृतक का परिवार जिस कमरे में रह रहा था, उसका चैनल खुला हुआ था. सुबह जब घर से कोई नहीं निकला तो पास में रहने वाले एक व्यक्ति ने अंदर जाकर देखा तो वह दंग रह गया. राहुल आंगन के पाटन में लटका हुआ था. जबकि पत्नी और बच्चे के लहूलुहान शव कमरे में बिस्तर पर पड़े थे. मृतक की बहन ज्योति और नीतू ने हत्या का आरोप लगाया है.



Related Articles

Back to top button