छत्तीसगढ़

गरियाबंद- नाबालिक लड़की ने दुपट्टे से फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस – cgtop36.com


भूपेंद्र गोस्वामी गरियाबंद :-घटना गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर थाने का है। वंदना सेन पिता सोहन सेन उम्र 16 ने अपने घर के ऊपर कमरे में दुप्पटे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसान वंदना सेन विगत 3-4 साल से अपने नाना के घर फिंगेश्वर वार्ड 12 में रह रही थी अज्ञात कारणों से सुबह 10 अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

घर के परिजन जब ऊपर कमरे की ओर किसी काम से गया तो देखा कि वंदना छत के हुक से दुप्पटे से फांसी लगा लिया था देखते ही घर के अन्य सदस्यों को बुलाकर फंदे को काट कर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फिंगेश्वर लाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित किया सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राजेश जगत अपने दल बल के साथ मौके पर पहुँच कर जांच कर पंचनामा किया पोस्टमार्टम कर शव को परिजन को सौंपा गया।



Related Articles

Back to top button