छत्तीसगढ़

पलारी बिग ब्रेकिंग- ट्रेक्टर की ठोकर से हाईस्कूल में पदस्थ शिक्षिका की मौत, गोद मे बैठी 4 साल की बेटी व वाहन चला रहे भाई बाल बाल बचे – cgtop36.com


कुश अग्रवाल – सड़क हादसे में हाईस्कूल पदस्थ व्याख्याता श्रीमती अनुराधा शर्मा की मौत से हडकंप मच गया।घटना दिन मंगलवार समय 12:15 बजे की है, ग्राम सोनार देवरी शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में व्याख्याता पदस्थ शिक्षिका अनुराधा शर्मा 40 वर्ष की ट्रैक्टर ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई प्रत्यक्षदर्शियों अनुसार शिक्षिका अनुराधा शर्मा जोकि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुनार देवरी तहसील पलारी जिला बलौदा बाजार में पदस्थ है।

वह अपने स्कूल से अपने वाहन एक्टिवा क्रमांक cg 07 bj 6858 में वापस अपने भाई के साथ घर पलारी की ओर आ रही थी तभी विपरीत दिशा से आ रही ट्रैक्टर क्रमांक cg 04 d 3739 के चालक द्वारा लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए स्कूटी को ठोकर मार दिया जिससे शिक्षिका की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पलारी पुलिस द्वारा ट्रैक्टर को जप्त कर मृतिका का शव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलारी में रखवाया गया है। बता दें कि अनुराधा शर्मा का मूल निवास जिला दुर्ग है वो अभी पलारी के वार्ड क्रमांक 11 में रहती है।

भाई ने घटना के बारे में बताया
उनके भाई ने बताया कि मैं आज सुबह 9 बजे अपनी बहन को उसके स्कूल छोड़ने गया था साथ मे भांजी नाव्या भी थी, मैं उन्हें स्कूल छोड़ कर वापस आ गया था उसके बाद बहन को लेकर आ रहा था पीछे की गोद में उनकी 4 साल की पुत्री नाव्याशर्मा भी बैठी थी तभी ग्राम कोसमन्दा के पास ट्रैक्टर की ठोकर से मैं एवं गोद में बैठी भांजी नाव्या छिटक कर दूर जा गिरे और मेरी बहन अनुराधा शर्मा ने सिर के पीछे गहरी चोट लगने की वजह से मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस घटना से पूरा शिक्षक संघ स्तब्ध है ।

पलारी पुलिस को सूचना प्राप्त होते ही शव को अस्पताल में रखवाया गया ।वही पंचनामा आदि की कार्रवाई भी की जा रही है। ट्रेक्टर चालक फरार बताया जा रहा है पुलिस द्वारा उसकी पतासाजी की जा रही है।

बढ़ती सड़क दुर्घटनाओ पर चिंता जाहिर की

जिला कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने बढ़ती सड़क दुर्घटना को लेकर चिंता जाहिर की, जिला परिवहन अधिकारी एवं ट्रैफिक डीएसपी एवं अन्य सम्बंधित अधिकारियों को जिले के ब्लैक स्पॉट का चिंहाकित कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए है। साथ ही सकरी बायपास चौक में दुर्घटना से बचाव सम्बंधित व्यवस्था दुरुस्त करनें कहा गया है।



Related Articles

Back to top button