छत्तीसगढ़

धमतरी – तीन दिन के अंदर हाथियों के हमले से 5 मौतें, इलाके में दहशत – cgtop36.com


धमतरी – हाथियों ने आज फिर 11 वर्ष के मासूम बच्ची और एक महिला को मौत के घाट उतार दिया. घटना नगरी वनपरिक्षेत्र के तुमबाहरा और चारगांव जंगल की है। मिली जानकारी के मुताबिक बच्ची सिमरन साहू अपने पिता शेखर साहू के साथ जंगल में महुआ बीनने गयी थी, इस बीच सामने से हाथी आ गया।

इसके बाद हठी को देखकर दोनों भागने लगे. इस दौरान सिमरन गिर गयी और फिर हाथियों ने उस पर हमला कर दिया. इस हमले में बच्ची की मौत हो गई. बताया गया कि सिमरन कक्षा पांचवी में थी और आज उसका एग्जाम भी था।

इसके साथ ही संबलपुर निवासी महिला को चारगांव के जंगल में हाथी ने मौत के घाट उतार दिया. वहीँ तीन दिन के अंदर हाथियों ने इलाके में मासूम बच्ची सहित पांच लोगो को मौत के घाट उतार दिया, जिससे ग्रामीणों में काफी दहशत है।



Related Articles

Back to top button