छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: घर में घुसकर नौकरानी और बच्चे को मनाया बंधक, परिवार ने दर्ज कराया चोरी का आरोप – cgtop36.com


कोरबा। दरसल कोरबा शहर के खपराभट्टा निवासी एक परिवार ने आदतन चाेर के खिलाफ़ घर में घुसकर चोरी करने का केस दर्ज कराया है। बता दें कि परिवार ने आरोप लगाया है कि वह व्यक्ति उसके घर में घुसकर चाकू की नाेंक पर नाैकरानी और उसके बच्चे काे एक कमरे में बंधक बना लिया और उसके बाद घर से नगदी की रकम व जेवर की चाेरी करने के बाद भाग गया। जिसके बाद परिवार ने थाने पहुंच कर मामला दर्ज कराते हुए चोरी का आराेप लगाया है।

आपको बता दें कि पुलिस मामले में जांच-पड़ताल कर रही है। सीएसईबी चाैकी क्षेत्र के बुधवारी समेत आसपास बस्ती में चाेरी की वारदात लगातार बढ़ रही है। इस बीच खपराभट्टा में निवासरत नीलू श्रीवास ने क्षेत्र के आदतन चाेर सूरज कुमार के खिलाफ पुलिस से उसके घर घुसकर वारदात करने की शिकायत की है।



Related Articles

Back to top button